Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

नागपुर महापौर को आरएसएस मुख्यालय में बम लगाए जाने का ईमेल मिला, तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं: पुलिस

नागपुर, 10 जून (भाषा) नागपुर की महापौर नीता ठाकरे को बुधवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि यहां स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में विस्फोटक उपकरण लगाया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि धमकी मिलने के बाद बम पहचान एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिसने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।

पुलिस ने बताया कि ईमेल में कथित तौर पर दावा किया गया था कि महाल क्षेत्र स्थित आरएसएस मुख्यालय और रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी गई तथा सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि ईमेल के स्रोत और धमकी की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की और आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

भाषा तान्या गोला

गोला