Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सोनिया और राहुल से मिलेंगे विजय

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. जोसेफ विजय बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख शाम करीब साढ़े छह बजे कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।

कांग्रेस और टीवीके के बीच गठबंधन के बाद विजय पहली बार दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में द्रमुक के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस, सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन देने वाली पहली पार्टी थी। कांग्रेस ने टीवीके को अपने पांच विधायकों का समर्थन दिया, जिससे उसके लिए सरकार बनाना संभव हो सका।

वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में अभिनेता-नेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन वह साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गई। सरकार बनाने के लिए उसे कम से कम 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत थी।

राज्य में पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस विपक्षी दलों में से सबसे पहले टीवीके के समर्थन में आई। इसके बाद वीसीके, भाकपा और माकपा ने भी समर्थन दिया, जिनके पास दो-दो विधायक थे। इन दलों के समर्थन से टीवीके बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रही और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकी।

विजय के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री हैं और राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में टीवीके ने कांग्रेस को समर्थ देने का फैसला किया।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा