Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बाराबंकी में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बाराबंकी, 10 जून (भाषा) जिले के देवा इलाके में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई टक्कर में छह वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 12:30 बजे देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर मोड़ के पास हुआ। मलिकसंड देवगांव निवासी ब्रजेंद्र कुमार (25) अपनी मां सुधा देवी (50) और छह वर्षीय बेटी नैना के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ब्रजेंद्र कुमार और सुधा देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नैना को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अतिरिक्त थाना प्रभारी रोहित शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा