Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

वायदा कारोबार में सोने की कीमत 1.04 प्रतिशत टूटकर 1,50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1,593 रुपये टूटकर 1,50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1,593 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 1,629 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,220.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका