Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

विज़ाग इस्पात संयंत्र में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (भाषा) विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में विस्फोट के बाद बुधवार को एक और कर्मचारी की मौत होने से इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

आठ जून को विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (विजाग इस्पात संयंत्र) में हुए एक ज़बरदस्त धमाके में आठ मज़दूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए; इसके बाद आज एक और घायल मज़दूर की मौत हो गई जो गंभीर रूप से जल गया था।

विशाखापत्तनम जिले की ज्वाइंट कलेक्टर जी. विद्याधरी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'मृतक की पहचान पिडिराजू के रूप में हुई है, जिसकी आज सुबह 8:17 बजे जलने से हुई गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।'

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया।

बाद में, पिडिराजू का शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

ज्वाइंट कलेक्टर ने बताया कि घायल हुए छह कर्मचारियों में से पिडिराजू उन दो कर्मचारियों में शामिल थे, जो 90 प्रतिशत तक जल गए थे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

वैभव