Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

उप्र : भारत-नेपाल सीमा के पास एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद

महाराजगंज, 10 जून (भाषा) जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की उच्च श्रेणी के नशीली पदार्थ ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ के साथ गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम सोनौली सीमा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान तमिलनाडु के रामनाथपुरम निवासी मोहम्मद इदरीश (34) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.30 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पैदल सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहा था, तभी जांच के दौरान उसके बैग से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को मादक पदार्थ नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। साथ ही यह भी कहा कि सोनौली सीमा क्षेत्र में हाल के महीनों में नशीले पदार्थों की कई बरामदगियां हुई हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और कड़ी कर दी है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा