Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मंत्रिमंडल ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए मोदी की सराहना की

( तस्वीरों सहित )

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

इस अवसर पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का खड़े होकर अभिवादन किया।

मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए और उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

छब्बीस मई 2014 को प्रचंड जीत के साथ मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। 2019 में वह और भी बड़े जनादेश के साथ दोबारा निर्वाचित हुए और उसी साल 30 मई को उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ। उनका लगातार तीसरा कार्यकाल 9 जून, 2024 को शुरू हुआ था।

भाषा

नेत्रपाल मनीषा

मनीषा