Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

एनसीआर में लूटपाट करने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद

नोएडा, 10 जून (भाषा) थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

ये मोबाइल एनसीआर के विभिन्न इलाकों में की गई लूट की घटनाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सेक्टर-55 के पास से प्रदीप और लोकेश नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने एनसीआर में 100 से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा