Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को मंजूरी :सतीशन

(फाइल फोटो के साथ)

तिरुवंनतपुरम, 10 जून (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि ‘इंदिरा गारंटी’ के तहत आरंभ में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा 15 जून से केएसआरटीसी की साधारण बसों में उपलब्ध होगी।

सतीशन ने यहां अपनी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि 'प्रियदर्शिनी' नामक इस रियायत से मौजूदा स्वरूप में, केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) को हर महीने 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा या सालाना लगभग 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उन्होंने कहा कि यह छूट हर उम्र और हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगी, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की आमदनी बढ़ने से उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी, तब दूसरी सेवाओं पर भी छूट देने के बारे में विचार किया जाएगा।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव