Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों से देश में सकारात्मक बदलाव आया: मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर, 10 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यहां मोती डूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की उन्नति तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। ‘‘इस समयावधि में उनके ऐतिहासिक कार्यों एवं निर्णयों से देश में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जनकल्याण एवं विकास की योजनाएं, नक्सलवाद एवं आतंकवाद का खात्मा तथा दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव इसका प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतिम पायदन पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए और वह निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड से आगे निकल गए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा और उनसे बातचीत भी की।

भाजपा के नेताओं ने इस अवसर पर अलग अलग मंदिरों में पूजा अर्चना की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व अन्य नेताओं ने झारखंड महादेव मंदिर में विशेष पूजन, वैदिक अनुष्ठान किया।

वहीं पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गोविन्द देव जी मंदिर में विशेष पूजा में भाग लिया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा