Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पुणे नगर निगम को बम की धमकी मिली; इमारत खाली कराई गई, तलाशी जारी

पुणे, 10 जून (भाषा) पुणे नगर निगम (पीएमसी) को बुधवार को एक ईमेल मिला, जिसमें उसके मुख्यालय और महापौर के कार्यालय में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद इमारत को खाली कराया गया और परिसर की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धमकी मिलने के बाद, नगर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरी मुख्य इमारत को खाली कराया और बम पहचान एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया।

पीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, 'पीएमसी के मुख्य कार्यालय और महापौर के कार्यालय को बम विस्फोट से उड़ा देने की धमकी वाला एक ईमेल मिला है। पूरी मुख्य इमारत को खाली करा लिया गया है और बम निरोधक दस्ता की ओर से गहन तलाशी ली जा रही है।'

अधिकारी ने बताया कि जब तक तलाशी अभियान पूरा नहीं हो जाता और सुरक्षा एजेंसियां ​​परिसर को सुरक्षित घोषित नहीं कर देतीं, तब तक कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए इमारत बंद रहेगी। अगले आदेश तक पीएमसी परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि उस जगह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धमकी भरे ईमेल की भी जांच की जा रही है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा