Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर मोदी को बधाई दी

गंगटोक, 10 जून (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी को जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई।'

तमांग ने कहा, 'भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर और पद पर 4,399 दिनों का ऐतिहासिक पड़ाव पार करके, आपने हमारे देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय रचा है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 'असाधारण उपलब्धि' देश के निर्माण के प्रति 'आपके दूरदर्शी नेतृत्व, अथक समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता' में भारत के लोगों के अटूट भरोसे को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, 'पद पर आपके 12 साल पूरे होने के साथ ही, आपका नेतृत्व लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है और 2047 तक 'विकसित भारत' की ओर भारत की परिवर्तनकारी यात्रा का मार्गदर्शन कर रहा है।'

तमांग ने कहा, 'सिक्किम के लोगों की ओर से, मैं देश के लिए आपकी निरंतर सेवा के लिए आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा