Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिल्ली : जहांगीरपुरी में आग लगने से तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में खड़े तीन दोपहिया वाहनों में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुरी पुलिस थाने को आठ जून को इलाके के ई-ब्लॉक में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल पर दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल आग से क्षतिग्रस्त पाए गए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत और मौके पर की गई जांच के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326(एफ) (आग से नुकसान पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान तान्या मनीषा

मनीषा