Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 43 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) गैर-लौह धातु पुनर्चक्रण क्षेत्र की कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 192 रुपये के मुकाबले 43 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 275.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 43.43 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। एनएसई पर यह शेयर 39.58 प्रतिशत की चढ़कर 268 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,504.86 करोड़ रुपये रहा।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 127 गुना अधिक अभिदान मिला था। कंपनी ने अपने 630 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

फरीदाबाद स्थित सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज एल्युमिनियम मिश्रधातु (इंगोट व लिक्विड), जस्ता मिश्रधातु और स्टेनलेस स्टील, तांबा, पीतल, सीसा और मैग्नीशियम सहित अन्य धातुओं के ‘फर्नेस-रेडी स्क्रैप’ का प्रसंस्करण व विनिर्माण करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका