Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा जनविश्वास का प्रतीक : बिरला

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए बुधवार को नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन की निरंतर सेवा का यह ऐतिहासिक पड़ाव भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता एवं जनविश्वास का प्रतीक है।

बिरला ने बधाई संदेश में कहा, ‘‘आज माननीय प्रधानमंत्री एवं लोकसभा में सदन के नेता नरेन्द्र मोदी जी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक निरंतर सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन की निरंतर सेवा का यह ऐतिहासिक पड़ाव भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता एवं जनविश्वास का प्रतीक है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस अवधि में संवैधानिक मूल्यों, संसदीय लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वस्थ संसदीय प्रक्रियाओं एवं परंपराओं के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त हुई है।’’

बिरला ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री जी को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र की निरंतर प्रगति, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु उनके नेतृत्व को मेरी मंगलकामनाएं।’’

मोदी ने 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए और वह निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड से आगे निकल गए।

भाषा हक नेत्रपाल

नेत्रपाल