Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 10 जून (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 85.40 अंक की बढ़त के साथ 23,327.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टाटा स्टील, इटर्नल लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 91.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,566.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स मंगलवार को 394.50 अंक और निफ्टी 119.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका