Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा का निधन

चेन्नई, 10 जून (भाषा) दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कहानी के चयन और उसके अनूठे प्रस्तुतीकरण के लिए पथप्रदर्शक माने जाने वाले अभिनेता-निर्देशक भारतीराजा का चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हुआ। वह 84 वर्ष के थे।

वह मुख्य रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि की कहानियों के लिए जाने जाने थे। अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीराजा को 1977 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म '16 वायाथिनिले' से प्रसिद्धि मिली थी।

इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे जबकि सुपरस्टार रजनीकांत ने खलनायक का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया था और आज भी इसे बेहतरीन तमिल फिल्मों में से एक गिना जाता है।

उन्हें प्यार से ‘‘इयक्कुनर इमयम’’ कहा जाता था, जिसका सामान्य मतलब ‘‘निर्देशक जगत का शिखर पुरुष’’ होता है।

भारतीराजा की एक अनूठी विशेषता थी कि वह अपनी फिल्मों में ‘आर’ अक्षर के नाम वाली अभिनेत्रियों को मौका देते थे जैसे कि राधा।

वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे।

उन्होंने पिछले कई वर्षों से निर्देशन से दूरी बना ली थी लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धनुष के साथ उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म 'तिरुचित्रम्बलम' में काम किया।

उनके अभिनेता बेटे मनोज का उनसे पहले ही निधन हो चुका है।

भाषा गोला

गोला

गोला