Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 95.56 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 जून (भाषा) पश्चिम एशिया संकट बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.56 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.52 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 20 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.41 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.94 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 अंक पर जबकि निफ्टी 85.40 अंक की बढ़त के साथ 23,327.50 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.12 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,566.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका