Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने पर अमेरिकी सांसद ने दी बधाई

वाशिंगटन, 10 जून (भाषा) सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष और अमेरिकी सांसद जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने पर बधाई दी है और कहा है कि उनका कार्यकाल ‘‘बदलाव लाने वाला’’ रहा है।

मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन जाएंगे।

वह लगातार 4,399 दिन से इस पद पर हैं और उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद कॉर्निन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में बधाई। तीन बार लोकतांत्रिक जनादेशों में 1.4 अरब लोगों के भरोसे से उन्होंने 4,399 दिन तक नेतृत्व किया है।’’

कॉर्निन ने कहा, ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी मज़बूत नहीं रही।’’

भाषा वैभव गोला

गोला