Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

नितिन नवीन ने मोदी सरकार के 12 वर्षों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भाजपा के अनुसार, प्रदर्शनी में 2014 से अब तक सरकार की प्रमुख कल्याणकारी पहलों को रेखांकित किया गया है। इनमें गरीबी उन्मूलन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास, अवसंरचना विस्तार, डिजिटल बदलाव और विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य से जुड़े कदमों को प्रदर्शित किया गया है।

नवीन ने कहा कि भारत ने इन 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार ने ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।’’

नवीन ने कहा कि सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और अन्य वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं।

भाजपा केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष