Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास पाकिस्तानी किशोर हिरासत में लिया गया

मेंढर/जम्मू, नौ जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद 14 वर्षीय पाकिस्तानी लड़के को सेना ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के नागरी टेकरी इलाके में सीमा पार करने के कुछ ही देर बाद अग्रिम क्षेत्र में सतर्क जवानों ने इस किशोर को रोका।

उनके अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि वह अनजाने में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से एलओसी पार करके भारतीय क्षेत्र में आ गया।

अधिकारियों ने बताया कि लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार उसके साथ व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां लड़के से पूछताछ कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद लड़के को वापस पाकिस्तान भेजे जाने की संभावना है।

भाषा सुमित संतोष

संतोष