Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कहा, अनुशासहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

शिमला, नौ जून (भाषा) कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अनुशासन समिति ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा है कि अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

समिति ने 28 मार्च को अपने गठन के बाद पहली बैठक की। यह बैठक पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद हुई है। भारती राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे हैं।

भारती ने पिछले सप्ताह प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी की थी।

भारती को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के निष्कासन का सामना करना पड़ रहा है।

अनुशासनात्मक समिति ने बैठक में उनके निष्कासन पर मुहर लगा दी।

अब निष्कासित नेता ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर और वीडियो डालकर राज्य में ठेकेदारों के भुगतान में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि हर महीने करेंसी से भरे पांच ब्रीफकेस एकत्र किए जाते हैं, जिनमें से दो स्थानीय स्तर पर रखे जाते हैं और तीन दिल्ली में नेताओं को भेजे जाते हैं।

अनुशासन समिति के प्रमुख विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकारों से कहा कि अनुशासनहीनता से सख्ती से निपटा जाएगा ।

उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि पार्टी के आंतरिक मुद्दों के बारे में प्रेस में जाना या सोशल मीडिया पर टिप्पणी पोस्ट करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष