Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अमेरिकी हेलीकॉप्टर को गिराने के लिए ईरान जिम्मेदार, अमेरिका को जवाब देना होगा: ट्रंप

दुबई, नौ जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर को गिराने के लिए ईरान जिम्मेदार है और अमेरिका को इस हमले का ‘‘जवाब देना ही होगा।’’

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की। इससे पहले मंगलवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर के चालक दल को एक ड्रोन नौका (मानवरहित नौका) ने बचाया।

होर्मुज जलडमरूमध्य एक रणनीतिक जलमार्ग है जिसे ईरान ने युद्ध के दौरान प्रभावी रूप से बंद कर दिया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि 24-फुट की एक मानवरहित नौका ने पानी में लगभग दो घंटे बिताने के बाद दोनों पायलट का पता लगाया और उन्हें किनारे तक पहुंचाया।

हॉकिन्स ने बताया कि समुद्र में अमेरिकी सेना द्वारा ड्रोन की मदद से किया गया यह पहला ज्ञात बचाव अभियान है।

एपी सिम्मी संतोष

संतोष