Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बेन कैपिटल ने एमक्योर में लगभग दो प्रतिशत हिस्सेदारी 612 करोड़ रुपये में बेची

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने मंगलवार को एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में अपनी लगभग दो प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में सौदों के जरिये 612 करोड़ रुपये में कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड को बेच दी।

एनएसई के थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, मॉरीशस स्थित निवेश इकाई और बेन कैपिटल से संबद्ध बीसी इन्वेस्टमेंट्स-4 लिमिटेड ने पुणे स्थित एमक्योर के 36 लाख शेयर बेचे। यह कंपनी की 1.89 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

ये शेयर औसतन 1,700 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस प्रकार सौदे का कुल मूल्य 612 करोड़ रुपये रहा।

आंकड़ों के अनुसार, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने उतनी ही संख्या में शेयर खरीदे।

भाषा यासिर अजय

अजय