Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

केंद्र ने तीन विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) ब्रिटेन के दो और ऑस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए स्वीकृति पत्र (एलओए) प्रदान किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत देश को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने के प्रयासों को मजबूत करना है।

उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त तीन विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे गए।”

मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन स्थित ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और यॉर्क विश्वविद्यालय मुंबई में अपने परिसर स्थापित करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में परिसर बनाने की मंजूरी दी गई है।

भाषा पारुल माधव

माधव