Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

विजयन के दफ्तर ने फिल्मकार मेजर रवि के आरोपों को नकारा

तिरुवनंतपुरम, नौ जून (भाषा) पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कार्यालय ने दिवंगत अभिनेता इनोसेंट के अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और फिल्म निर्माता मेजर रवि के दावे को 'तथ्यात्मक रूप से गलत' बताते हुए खारिज कर दिया।

विपक्ष के नेता के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मेजर रवि का यह आरोप कि तत्कालीन मुख्यमंत्री 56 गाड़ियों और 560 पुलिसकर्मियों के काफिले के साथ इनोसेंट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, तथ्यों के विपरीत था।

बयान में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए ऐसे ही दावों वाले मनगढ़ंत वीडियो फैलाए जा रहे थे।

बयान में कहा गया, 'मीडिया ने पिनराई विजयन द्वारा इनोसेंट को अंतिम श्रद्धांजलि देने के असली दृश्य बड़े पैमाने पर दिखाए थे। जो कोई भी उन दृश्यों को देखेगा, वह आसानी से समझ जाएगा कि यह दावा बेबुनियाद है।'

कार्यालय ने मेजर रवि की आलोचना करते हुए इसे 'सस्ता हथकंडा' कहा और ऐसी हरकतों को निंदनीय बताया।

साथ ही चेतावनी दी गई कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया मंच पर गलत और गुमराह करने वाली जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

'कंधार' फिल्म के निदेशक मेजर रवि ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कामों से यह सिद्धांत झलकता है कि चुने हुए प्रतिनिधि जनता के सेवक होते हैं और वे उन लोगों के प्रति जवाबदेह होते हैं जिन्होंने उन्हें सत्ता सौंपने के लिए चुना है।

मेजर रवि का यह बयान उस घटना के संदर्भ में आया, जिसमें सतीशन ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को उन्हें शॉल ओढ़ाने से रोका और कार्यक्रम स्थल पर मीडिया कर्मियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद दखल दिया।

इसके उलट, ऑनलाइन मीडिया से बात करते हुए रवि ने आरोप लगाया कि जब अभिनेता इनोसेंट का निधन हुआ, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री 56 गाड़ियों, लगभग 560 पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल के 10 इकाइयों के काफिले के साथ उस संकरे इलाके से गुजरे, जिससे वहां के निवासियों को काफी परेशानी हुई।

हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर विजयन का नाम नहीं लिया।

भाषा

राखी माधव

माधव