Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मोदी और जापान की प्रधानमंत्री के बीच गुवाहाटी में शिखर-स्तरीय वार्ता होने की संभावना

गुवाहाटी, नौ जून (भाषा) जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के एक जुलाई से असम की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां आने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शिखर-स्तरीय वार्ता करने की संभावना है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है, जिसमें आर्थिक और अवसंरचना संबंधी सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सहयोग से ‘ब्लू वैली क्लस्टर-सुगंध, स्वाद और आयुष’ की प्रायोगिक परियोजना की शुरुआत के अवसर पर कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यहां शिखर-स्तरीय वार्ता होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे भारत एवं जापान के संबंधों में असम की भूमिका फिर से मजबूत होगी।’’

यहां शिखर-स्तरीय वार्ता होने की संभावना ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के दायरे में एक प्रमुख हितधारक के रूप में असम के बढ़ते महत्व को दर्शाती है।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश