Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

हिमाचल प्रदेश: कारखाने में लिफ्ट दुर्घटना, मजदूर की मौत

नाहन (हिमाचल प्रदेश), नौ जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित एक निजी कारखाने में लिफ्ट अचानक गिर गई जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पावंटा उप-संभाग के क्यारडा गांव के रहने वाले अरमान खान ने सूरजपुर गांव में मौजूद 'पेस बायोटेक' कंपनी में रविवार को नियुक्ति के बाद काम शुरू किया था।

यह घटना सोमवार को हुई।

दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अरमान का काम तैयार माल को गाड़ियों में रखना और लिफ्ट का इस्तेमाल करके सामान को ऊपर-नीचे ले जाना था।

सोमवार को, जब अरमान सामान को लिफ्ट में रखकर नीचे की मंजिल पर ले जा रहा था, तो लिफ्ट अचानक नीचे आ गई और दब गया।

इसके बाद उसे सूरजपुर के जेसी जुनेजा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कंपनी प्रबंधक की लापरवाही और असावधानी के कारण हुआ और माजरा पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश