नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा सौदों की लिवाली के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 1.30 रुपये की तेजी के साथ 366.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.30 रुपये या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 366.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 323 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश