नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 386 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 70 पैसे यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 386 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 302 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश