नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 21 रुपये की तेजी के साथ 5,993 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,993 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 55,555 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश