Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौला तेल खली की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 3,595 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,595 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 36,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश