नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,47 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 861 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,47,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,242 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.49 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश