नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 101 रुपये की गिरावट के साथ 8,606 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जून माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 101 रुपये या 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,606 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 6,533 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.79 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.30 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 93.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश