Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मृत्यु

प्रयागराज(उप्र), नौ जून (भाषा) जिले के यमुना नगर में नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मनैया घाट के करीब मंगलवार की सुबह गंगा नदी में तैरने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई।

एसीपी (करछना) सुनील कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे पुलिस को दो किशोरों के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली। मनैया घाट पर राजन (16) और अभिषेक (14) अपने रिश्तेदार सनी के साथ गंगा नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से राजन और अभिषेक की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि हालांकि, सनी को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया।

कुमार ने बताया कि राजन और अभिषेक के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

भाषा राजेंद्र धीरज

धीरज