Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

समर्थकों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकने के लिए भाजपा ने शिवकुमार की आलोचना की

बेंगलुरु, नौ जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार का अपने समर्थकों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को शिवकुमार के गृह नगर कनकपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया था, जिसमें उन्हें सेबों की एक विशाल माला भेंट की गई थी। इस माला को क्रेन की मदद से उठाया गया था।

उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के बाद शिवकुमार ने दो सेबों को दांत से काटा और एक-एक करके उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर फेंका और कार्यक्रम स्थल से चले गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “जिस जनता के वोट हासिल करके आप सत्ता पर आसीन हुए, उसी जनता पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कोई मजाक नहीं है। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।”

पार्टी ने कहा, “सम्मान शब्दों से नहीं, व्यवहार से दिखता है। जनता दान नहीं मांगती, वह सम्मान चाहती है। और जब अहंकार सम्मान की जगह ले लेता है, तो जनता भी उसी तरह जवाब देती है।”

इस मुद्दे पर कांग्रेस या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप