Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिल्ली: धूल भरी हवाएं चलीं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को तेज धूल भरी हवाएं चलने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कई हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि व मध्यम बारिश को लेकर ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया।

आईएमडी के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश (हवा की गति 60-80 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा, 90 किमी प्रति घंटा तक) और बिजली चमकने व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

वहीं, अन्य हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटा की हवा की गति के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने का प्रबल अनुमान है।

उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाकों, उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया।

इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाओं की आशंका है।

वहीं, शहर के अन्य हिस्सों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश