Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पुणे के आयुध कारखाने में विस्फोटक के फटने से 20 वर्षीय श्रमिक की मौत

पुणे, नौ जून (भाषा) पुणे स्थित खड़की आयुध कारखाना (एएफके) परिसर में संदिग्ध विस्फोटक वस्तु में हुए धमाके में 20 वर्षीय एक संविदा श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई थी और घायल श्रमिक की मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि आयुध कारखाना खड़की (एएफके) परिसर में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। मृतक की पहचान कार्तिक बर्मन के रूप में हुई है, जो निर्माण स्थल पर कार्यरत था।

खड़की पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विक्रम कदम ने कहा, ‘‘अपराह्न करीब तीन बजे बर्मन निर्माण स्थल के पास पानी पीने गया था। आशंका है कि जब वह वहाँ सीढ़ियों पर बैठा हुआ था, तब वह किसी संदिग्ध वस्तु को छू रहा था और उसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया।’’

उन्होंने बताया कि घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को जख्मों के कारण उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप