Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

भारत ने दुबई को जीआई-दर्जे वाली तेजपुर लीची का एक टन का निर्यात किया

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत ने असम से दुबई को भैगोलिक संकेतक (जीआई) दर्जे वाली तेजपुर लीची का एक टन निर्यात किया है। यह कदम विदेशी बाजारों में इस प्रीमियम फल को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है। यह फल अपनी बेहतरीन मिठास, चमकीले लाल रंग और खास खुशबू के लिए जाना जाता है।

मंत्रालय पूर्वोत्तर के इस इलाके से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दे रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि तेजपुर इलाके में लीची की कई खास किस्में उगाई जाती हैं, जिनमें बॉम्बैया, बिलाती, इलायची, पियाजी और शाही शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भौगोलिक संकेतक (जीआई) दर्जे ने तेजपुर लीची की पहचान और बाजार में उसकी साख को मजबूत किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है और असम से प्रीमियम कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए नए अवसर खुले हैं।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय