Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मधेपुरा जेल में विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप

मधेपुरा, नौ जून (भाषा) बिहार के मधेपुरा जिले के मंडल कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भीरखी वार्ड संख्या-24 निवासी दीपक कुमार (27) के रूप में हुई है। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में मंडल कारागार में कैद था।

मंडल कारागार के अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि दीपक के लीवर में पहले से गंभीर संक्रमण था और उसी के कारण उसकी मृत्यु हुई है।

परिजनों ने हालांकि आरोप लगाया कि दीपक के साथ जेल के अंदर बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिवार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी मिल पाएगी। उसने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

भाषा कैलाश

धीरज

धीरज