Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं

लातूर, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार देर रात लगी इस आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जहां बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड डिब्बे रखे हुए थे।

अग्निशमन दल के कर्मचारियों को आग पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सही वजह और संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप