नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे98मप्र रास चुनाव लीड कांग्रेस
मप्र रास चुनाव: सेंधमारी के डर से कांग्रेस के विधायकों का पहला जत्था कर्नाटक रवाना
भोपाल, मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग से बचने और अपने खेमे को एकजुट रखने के मकसद से कांग्रेस के 35 विधायकों का पहला जत्था एक विशेष विमान से पार्टी शासित कर्नाटक के लिए रवाना हो गया।
दि33शाह सरकार
मोदी सरकार के 12 साल पूरे; शाह ने कल्याणकारी, अवसंरचना संबंधी उपलब्धियों की सराहना की
नयी दिल्ली, नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के मंगलवार को 12 साल पूरे होने पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ साकार होते देखा है।
दि41एमईए पाकिस्तान बर्बरता
पीओके में हुई जानलेवा हिंसा पर पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए वैश्विक समुदाय : भारत
नयी दिल्ली, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लोगों के साथ की गई “बर्बरता” के लिए भारत ने मंगलवार को इस्लामाबाद की कड़ी आलोचना की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि वह उस देश को उसके “अत्याचारों” के लिए जवाबदेह ठहराए।
दि40सोनिया लीड ममता
तृणमूल में बगावत के बीच ममता ने की सोनिया से मुलाकात
नयी दिल्ली, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की।
दि7 : कांग्रेस उज्जवला
पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार किए जाने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना और अब रोटी का निवाला भी छीन रही है।
दि9 : जहाज ओमान भारतीय चालक दल
ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमला, भारतीय चालक दल के 24 सदस्य बचाए गए: आईसीजी
नयी दिल्ली, ओमान के तट के पास पलाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक टैंकर पर हुए ‘‘मिसाइल हमले’’ के बाद ओमान के अधिकारियों के समन्वय से पोत पर मौजूद भारतीय चालक दल के 24 सदस्यों को बचा लिया गया। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे108केरल ईडी वीणा प्रतिक्रिया
माकपा ने वीणा विजयन को ईडी की ओर से समन भेजे जाने के मामले से दूरी बनाई
तिरुवनंतपुरम, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी टी. वीणा को धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के बाद मंगलवार को राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
प्रादे102बंगाल सीआईडी लीड तृणमूल कार्यालय
जाली हस्ताक्षर मामले की जांच के सिलसिले में सीआईडी ममता के कालीघाट स्थित आवास पहुंची
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम विधायकों के कथित जाली हस्ताक्षर मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पहुंची, जो पार्टी का केंद्रीय कार्यालय भी है।
प्रादे26 : बिहार खान सर अग्रिम जमानत
अदालत ने फैसल खान की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक लगाई रोक
पटना, पटना की एक अदालत ने ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ का संचालन करने वाले फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर मंगलवार को अगले आदेश तक रोक लगा दी। उनके वकील ने यह जानकारी दी।
वि20फिलीपीन भूकंप लीड बचाव
फिलीपीन में आए भूकंप में 37 लोगों की मौत; 32,000 लोग विस्थापित
जनरल सैंटोस (फिलीपीन), दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार को आए भूकंप में कम से कम 37 लोग मारे गए और 32,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए। हालांकि क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहा और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति मलबे में फंसा न रहे।
वि11अमेरिका एचबी वीजा लीड भारतीय समुदाय
एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का शुल्क रद्द करने संबंधी अदालत के फैसले का भारतीय प्रवासी संगठनों ने स्वागत किया
वाशिंगटन, अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा पर लगाए गए एक लाख अमेरिकी डॉलर के शुल्क को रद्द करने के मैसाचुसेट्स की संघीय अदालत के फैसले का अमेरिका में भारतीय प्रवासी हितों की पैरवी करने वाले संगठनों ने स्वागत किया है और इसे रोजगार-आधारित आव्रजन प्रणाली के लिए एक न्यायसंगत कदम बताया है।
अर्थ31एयर इंडिया सीईओ
विमानों की आपूर्ति में देरी से वृद्धि, आधुनिकीकरण पर पड़ा असर: एयर इंडिया सीईओ
रियो डी जेनेरियो, एयर इंडिया के निवर्तमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि पिछले चार वर्षों में एयरलाइन की बुनियाद को फिर से मजबूत किया गया है, लेकिन निर्धारित समय पर विमानों की आपूर्ति न होने से इसकी वृद्धि और बेड़े के आधुनिकीकरण पर महत्वपूर्ण असर पड़ा है।
खेल10खेल भारत पंड्या लीड रोहित
पंड्या और रोहित को एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी के लिए सीओई की स्वीकृति मिली
मुल्लांपुर, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि22प्रौद्योगिकी तनाव
कई बुजुर्ग डिजिटल दुनिया से खुद को अलग-थलग क्यों महसूस करते हैं?
ऑकलैंड, डिजिटल दौर में प्रौद्योगिकी ने हमारा दैनिक जीवन काफी आसान कर दिया है। अब लोग अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की मदद से ईमेल भी आसानी से लिख सकते हैं।
वि19ईरान अमेरिका 1979
ईरान 1979 के बंधक संकट को दोहरा सकता है, ट्रंप और नेतन्याहू पर बढ़ेगा दबाव: विश्लेषण
सिडनी, हाल ही में ईरान और इजराइल के बीच हुए सैन्य हमलों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इस अलोकप्रिय युद्ध को समाप्त करने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव और बढ़ा दिया है।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप