चेन्नई, नौ जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए गठित विशेष पुलिस इकाई ‘सिंगप्पन’ की शुरुआत की।
विजय ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने व उन्हें बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए गठित विशेष बल के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने विशेष बल के लिए विशेष गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी एक वाहन चलाया।
उद्घाटन समारोह राजारथिनम स्टेडियम में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप