Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

ईडी ने क्रिप्टो से जुड़े धनशोधन मामले में कर्नाटक कांग्रेस विधायक के बेटों को समन भेजा

बेंगलुरु, नौ जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए कर्नाटक कांग्रेस विधायक एन.ए. हारिस के दो बेटों को समन भेजा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मोहम्मद हारिस नलपद और उमर फारूक नलपद को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए 11 जून को यहां केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर में पेश होने को कहा गया है।

अप्रैल में ईडी ने नलपद बंधुओं और कुछ अन्य लोगों के यहां छापेमारी की थी।

कर्नाटक यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद हारिस नलपद ने ईडी की छापेमारी के बाद मीडिया से बात की और किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि एजेंसी ने उनके और उनके भाई के घर पर 21 घंटे तक जो तलाशी ली थी उसमें कुछ भी नहीं मिला।

उन्होंने ईडी की कार्रवाई को उनके राजनेता पिता के खिलाफ “राजनीतिक प्रतिशोध” बताया था।

धन शोधन का यह मामला कर्नाटक पुलिस की उन प्राथमिकियों और आरोपपत्रों से जुड़ा है जो 2017 के एक मामले में दायर की गई थीं। इस मामले में कथित हैकर श्रीकृष्ण रमेश (उर्फ श्रीकी) और उसके साथियों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों को हैक करने, बिटकॉइन चुराने और क्रिप्टो मंचों के जरिए इन ‘चुराए गए’ वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) को बेचने का आरोप है।

भाषा प्रशांत मनीषा

मनीषा