Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

देवरिया में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (उप्र) नौ जून (भाषा) देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरियारपुर के थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि ‘‘सोमवार को पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी रामसनेही ने दो जून को उनकी दिमागी रूप से कमजोर बेटी के साथ गलत काम किया।’’ तहरीर के आधार पर थाना बरियारपुर में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी रामसनेही को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज