Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ईरान पर इजराइल के हमले में ईरानी सेना के दो कर्मी मारे गए

दुबई, नौ जून (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को कहा कि एक दिन पहले हुए इजराइली हमले में वायु रक्षा इकाई के कम से कम दो कर्मी मारे गए।

रिपोर्ट में, ईरान ने हमलों में हुई मौतों की पहली बार पुष्टि की है। इन हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव पैदा कर दिया है और युद्ध विराम को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने मृतकों की पहचान बहमन हुसैनी और अली रजा अबिरी के रूप में की है, लेकिन उनके पद का उल्लेख नहीं किया है।

सरकारी टीवी ने बताया कि उन्हें तेहरान के बाहर किसी शहर में दफनाया जाएगा, जिससे संकेत मिलता है कि वे देश की राजधानी के पास तैनात थे।

एपी सुभाष दिलीप

दिलीप