Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सोनिया से मिलेंगी ममता, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर होगी।

सूत्रों ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों नेता विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद दोनों पार्टियों के बीच आगे की रणनीति और हाल के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद कई तृणमूल नेताओं के पार्टी से अलग होने के बाद की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बनर्जी सोमवार को यहां विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान गर्मजोशी से एक-दूसरे से गले मिली थीं।

कांग्रेस ने दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीरें साझा की थीं।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप