Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महाराष्ट्र: ठाणे में टायर के गोदाम में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

ठाणे, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को एक थाने के पास टायरों के खुले गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि दहिसर मोरी इलाके में शिल दाइघर थाने के पीछे स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन कर्मी मौके पर पहुंचे।

आग की तेज होती लपटों और जलते हुए रबर के टायरों से निकलते घने धुएं के मद्देनजर नवी मुंबई महानगर पालिका और नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (सीआईडीसीओ) से अतिरिक्त अग्निशमन बल भेजे गए।

कई दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

महानगर पालिका के संभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि आग बुझाने के लिए संयुक्त अभियान जारी है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश