Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केंद्रीय मंत्री मार्गेरिटा ने अरुणाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया

ईटानगर, नौ जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश को भारत की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और स्वदेशी परंपराओं के संरक्षण में हुई प्रगति की सराहना की।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सांसदों ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास एवं वस्त्र परियोजनाएं शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई है।

निचले सुबनसिरी जिले के अपने दौरे के दौरान बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगरों और जिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए विदेश और वस्त्र राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत की सांस्कृतिक पहचान में एक विशेष स्थान रखता है।

उन्होंने पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय आजीविका को समर्थन देने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की भी सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में विकास को गति मिली है, साथ ही राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश