Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान : मकान में आग लगने से आठ लोग झुलसे

जयपुर, नौ जून (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो-नागोरियन क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान में आग लग गयी जिससे इस घटना में तीन लोगों की झुलस कर मौत हो गयी जबकि पांच अन्य को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस से मिली शुरूआती जानकारी में कहा गया है कि हादसे के बाद हताहतों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच सवाई मानसिंह अस्पताल की अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि तीन लोगों की मौत झुलसने से हुई है।

इससे पहले, जयपुर (पूर्व) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंघल ने बताया, ‘‘हादसे के बाद पांच अन्य लोगों को मौके से बचा कर उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।”

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन